फोटो37मानवाधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में फल वितरित करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। समाचार पत्र में बुधवार के अंक में अस्थाई रैन बसेरा का काम अधूरा शीर्षक से छपी खबर का असर हुआ है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने नावल्टी रोड स्थित स्थाई रैन बसेरा का बुधवार की रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में पेयजल, स्वच्छता, आवश्यक दवाओं, हीटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्थाई रैन बसेरा के संचालन के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी बुधवार की रात करीब 8 बजे रैन बसेरा का निरीक्षण करने के लिए अचानक पहुंच गए। उन्होंने रैन बसेरा पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। रैन बसेरा पर पानी के पर्याप्त इंतजाम न होने, ठंड से बचाव को हीटर न मिलने व दवाओं का इंतजाम न होने तथा शौचालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी राहगीर आदि को आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरा में इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाए जाते हैं, उनको शीघ्र खोला जाए। लोगों के ठहरने के लिए बिस्तर और रजाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाए।