फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्कूल के वाहनों की फिटनेस की जांच का कार्य गंभीरता के साथ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने स्कूली वाहनों की स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी ने 15 अप्रैल तक सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच गंभीरता से पूरी करने को कहा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को अभियान की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए। स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को अपने स्कूल और वाहनों को पोर्टल पर दर्ज कराना होगा। अनुबंधित एवं अभिभावकों के वाहनों का ब्योरा भी अपलोड करना अनिवार्य है। कोई भी निजी वाहन स्कूल वाहन के रूप में संचालित नहीं होगा, जिसके लिए संचालकों को शपथ पत्र देना होगा।
वाहन चालक व परिचालक के ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने तथा नाबालिग छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के पास ''आगे स्कूल है'' संकेतक और गेट के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने के आदेश दिए गए। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें