फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
फोटो10-कासगंज में सोरोंजी मार्ग पर फैंका जा रहा कूडा ।
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी फोरलेन मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा डंप किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं, अहरौली में काली नदी के पास भी पालिका कर्मियों द्वारा कूड़ा डंप किए जा रहा है। इससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है और गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सोरोंजी मार्ग पर सड़क किनारे पड़े कूड़े में गन्ने की खोजर, कूड़े में प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और अन्य गंदगी शामिल है। कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहने के कारण इससे दुर्गंध उठने लगती है। आवारा पशु भी कूड़े के ढेर में मुंह मारते रहते हैं और गंदगी को सड़क तक फैला देते हैं। इससे राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी होती है। फोरलेन मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अहरौली में काली नदी के पास कूड़ा डंप किए जाने से नदी के आसपास भी गंदगी फैल रही है। गांव अहरौली निवासी विनोद कुमार,अमन ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए उचित स्थान निर्धारित होने के बावजूद सड़क किनारे और नदी के पास कूड़ा डंप किया जाना गंभीर समस्या है। बरसात के दिनों में कूड़े के आसपास पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने के साथ संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। इस संबंध में पूर्व में कई बार शिकायत की गई,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क किनारे पड़े कूड़े को तत्काल हटवाने और कूड़ा डंप किए जाने के लिए निर्धारित स्थान का प्रभावी ढंग से उपयोग कराने की मांग की है। कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध व गंदगी से राहत मिल सकेगी। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने सड़क किनारे कूड़ा फैंके जाने की लोगों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अहरौली में काली नदी के पास कूड़ा फैंके जाने के बारे में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी से वार्ता की जाएगी कि जहां पर डंपिंग एरिया है वहां पर कूड़ा फेंका जाए।

फोटो10-कासगंज में सोरोंजी मार्ग पर फैंका जा रहा कूडा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें