फोटो14जीजीआईसी स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर बनाई पेंटिंग दिखाती छात्राएं। संवाद
कासगंज। विश्व मानवाधिकार दिवस पर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया गया।
अपर जिला जज विजय कुमार ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था है। परिवार में किसी प्रकार की परेशानी होने पर छात्राएं इसका लाभ ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1081 एवं 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को पिता के घर से पति के घर आने एवं अपने परिवार में आने वाली आकस्मिक समस्याओं के समाधान का उपाय बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र पाल सिंह ने छात्राओं को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विवाह योग्य आयु पुरुष की 21 वर्ष एवं महिलाओं की 18 वर्ष है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रभारी प्रधानाचार्य सरिता ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर शीला देवी, योगेश, श्वेता सिंह, अनुषा सिन्हा, दीपमाला, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे