फोटो36पटियाली में सिक्योरिटी भर्ती शिविर में चयन पत्र देते कंपनी के अधिकारी ।संवाद
- फोटो : टूंडला के एक अस्पताल में भर्ती बीएलओ नीलम
पटियाली। ब्लॉक परिसर में बुधवार को दिल्ली की एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी की ओर से शिक्षित युवाओं के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया गया। सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए हुए इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया।
एसआईएस भर्ती अधिकारी प्रिंस कुमार ने चयन प्रक्रिया के तहत युवाओं की लंबाई, वजन और सीने की नाप की जांच की। अंत में आयोजित लिखित परीक्षा के बाद कुल 12 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल रहा। भर्ती अधिकारी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बीच शिक्षित युवाओं को रोजगार देकर उन्हें सशक्त बनाना कंपनी का उद्देश्य है। इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य ब्लॉक और शहरों के बेरोजगार युवा भी शामिल हो सकते हैं।