फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तीन महीने पहले की दोस्ती फिर कर दी हत्या

विज्ञापन
फोटो45मृतक युवती नेहा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के अशोक नगर में नेहा की उसके ही प्रेमी समीर ने हत्या कर दी। समीर ने रुपये और जेवर के लालच में अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया और युवती का गला रेतकर शव को निर्वस्त्र कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से जामा मस्जिद के पास का रहने वाला मुख्य आरोपी समीर बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिए वह ठिकाना बदलकर अशोक नगर में किराये के एक मकान में रह रहा था।
करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली नेहा से हुई जो पिछले तीन-चार साल से उसके दोस्त अरसद को जानती थी। बातचीत और मेल-जोल बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

इसी बीच समीर को पता चला कि नेहा के घर में कैश और जेवर रखे हैं। लालच में अंधे होकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और आधी रात को जेवर व रुपये लेकर मिलने के बहाने बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वे शव को भी ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन अचानक किसी वाहन के आने और रोशनी होने से घबराकर वे शव को ट्यूबवेल की छत पर ही छोड़कर भाग निकले।

घर में थी सबकी लाडली
मृतका नेहा अपने परिवार में सबसे छोटी और पांचों भाइयों की लाडली बहन थी। उसके दो भाई दिल्ली और एक भाई मुंबई में रहकर काम करते हैं। घटना के बाद मां जाहिदा बेगम और बड़ी बहन निशा समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
आरोपी समीर पूर्व में जेल जा चुका है। रुपये और जेवर के लालच में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। - ओपी सिंह एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें