फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में फायरिंग: खिड़की का शीशा तोड़कर युवक के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर; सैफई में चल रहा इलाज

Thu, 24 Sep 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

करहल में किशनी रोड पर बुधवार रात घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें खिड़की का शीशा चीरकर एक गोली युवक के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल कस्बे में किशनी रोड पर बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। शीशा तोड़ते हुए एक गोली दूसरी मंजिल की खिड़की के पास खड़े अर्पित कुमार के सीने में जा लगी। लहूलुहान हालत में परिजन पीजीआई सैफई ले गए। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:20 बजे 5-6 गाडियों से आए हथियारों से लैस बदमाशों ने उनके घर के बाहर उतरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उस समय बेटा अर्पित कुमार मकान की दूसरी मंजिल पर खड़ा था। एक गोली शीशे की खिड़की को चीरती हुई सीधे अर्पित के सीने में जा लगी। लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया, बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घायल के पिता ने करहल निवासी सम्यक उर्फ लव, संकेत उर्फ लल्ला, आशीष यादव, सौरभ उर्फ टिल्लू और अंशुल पाल व 4-5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि हमले के दौरान घर के सदस्यों ने कमरों में छिपकर जान बचाई। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें