फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन हत्याकांड: चार दोषियों को जमानत...एनआईए की विशेष अदालत ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट से राहत

Wed, 25 Jun 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने आरोपियों को दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इन दोषियों में मुनाजिर रफी, आमिर, आसिफ, इमरान सैफी को हाईकोर्ट से राहत मिली है।
विज्ञापन
चंदन गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में हुई चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने चार दोषियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। इससे चंदन के परिजन चिंतित हैं। उन्होंने जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत में अर्जी देने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 3 जनवरी 2025 को 28 आरोपियों को दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इन दोषियों में से मुनाजिर रफी, आमिर, आसिफ, इमरान सैफी ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है जबकि अन्य 24 दोषियों ने भी जमानत अर्जी दाखिल कर रखी है।

चंदन के भाई विवेक गुप्ता ने बताया कि अभी केवल चार दोषियों की जमानत मंजूर हुई है। फिलहाल आदेश नहीं आया है। वह जमानत को निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट की बड़ी बेंच या फिर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि रुपये के अभाव में वह निजी वकील नहीं कर सके। सरकारी वकील कोर्ट में सही से पैरवी नहीं कर पाए। इसके चलते चार आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें