फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी

Thu, 25 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। भाजपा नगरिया मंडल के सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष एवं विद्यालय के शिक्षक ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनोज चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सुशासन की अवधारणा को साकार करने का काम किया। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना लागू कर देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विकास शर्मा, डाॅ. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, अखिलेश मिश्रा, उदयवीर कश्यप, आरती चौहान, अभय प्रताप सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें