फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अनुशासन और नियमित अभ्यास से होगी करियर की राह आसान

Thu, 25 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो20पुलिस लाइन के पास बनाई गई रोडवेज वर्कशॉप । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर में समग्र शिक्षा अभियान (माध्यमिक) के अंतर्गत करिअर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को करियर के नए क्षेत्र और सफलता के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन का महत्व बताया।
विज्ञापन

शुभारंऊ प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव एवं जिला पंख पोर्टल सह प्रभारी और प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल नमैनी रजनीकांत निर्मल ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। विशेषज्ञ अतिथियों ने विद्यार्थियों के चार्टों का निरीक्षण किया। वहीं छात्रों ने चार्ट के माध्यम से भविष्य की नई राहों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के करियर क्लब प्रभारी विवेक शंकर, ईशान रावत, अशर्फीलाल, प्रेमवती और निकलेश ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। अतिथियों ने छात्रों को करिअर निर्माण के लिए अनुशासन और अभ्यास का महत्व बताया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह और अन्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों से दूर रहने और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए सही प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस दौरान शशिभूषण, विशेष कुमार, अनमोल कुमार, बलवीर सिंह, रामप्रकाश, मीरा और तारावती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें