फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसों को रोकने के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी आए आगे

Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10ढोलना के डॉ.राममनोहर लोहिया महाविद्यालय में छात्राओं को  हेलमेट वितरण के दौरान मौजूद जि
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पूर्व सेना अधिकारियों ने एक सराहनीय पहल की है। जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी ने पूर्व सेना अधिकारियों के साथ यातायात जागरूकता अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं को न केवल सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया, बल्कि बिना हेलमेट वाहन चलाने के जोखिमों के बारे में समझाया। अभियान के दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क 200 हेलमेट वितरित किए है।
विज्ञापन

जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया कि जिले में यातायात नियमों का पालन न करने पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। जिसमें तमाम लोग जान गवां देते हैं। इसी कारण उन्होंने आमजन को सुरक्षा कवच के रूप में उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। हेलमेट पाने वाले वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काफी मददगार होगा। जिले के कई स्कूलाें और महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में समझाया। विद्यालय प्रबंधनों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के बाद से अब तक 200 लोगों को हेलमेट प्रदान किए गए है। इस कार्य में कैप्टन धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश , लेफ्टिनेंट मेघेंद्र सिंह, सूबेदार राम कुमार पांडेय, सूबेदार डाल चंद्र, हवलदार रामवीर सिंह माथुर भी सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें