फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे ने फिर दी दस्तक, वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
फोटो03कासगंज में सुबह के समय कोहरा में लाइट जलाकर गुजरते वाहन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम ने बुधवार देर रात फिर से करवट बदल ली। रात में घना कोहरा छा गया, इसका असर सुबह भी बना रहा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गलन भरी सर्दी से परेशान रहे। दाेपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बुधवार को काफी अच्छा रहा। दिन में सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग काफी सुकुन महसूस करते देखे गए, लेकिन रात में फिर से मौसम फिर से बदल गया। देर रात से कोहरे की दस्तक दी जो रात के साथ बढ़ता गया। अल सुबह काफी घना कोहरा छाया था। दिन में भी कोहरे का असर बना रहा। गलन बढ़ने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
कोहरे का जनजीवन पर भी असर देखा गया। न्यूनतम पारा 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गलन के चलते बाजार की चहल-पहल प्रभावित रही। दोपहर के समय हवा चलने से कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। लोगों ने पार्कों, घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। दोपहर के समय अधिकतम पारा एक डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय हवा चलने से पारे में गिरावट आने के बाद ठंड फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें