फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एक दुकान में यूरिया का 44 बोरी अवैध स्टॉक सील

Thu, 25 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने सनौड़ी खास क्षेत्र में खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक खाद विक्रेता की दुकान पर 44 बोरी यूरिया का अवैध स्टॉक मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई। तीन विक्रेताओं के दुकान बंद कर चले जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जबकि दो विक्रेताओं के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृष्ण मुरारी खाद भंडार पर इफको विनिर्मित 44 बोरी यूरिया का अवैध स्टॉक पाया गया। इसे सील कर विक्रेता मयंक गुप्ता की सुपुर्दगी में रखा गया।
मोतीलाल अरविंद कुमार खाद भंडार व अनिल कुमार जक्खन लाल खाद बीज भंडार का स्टॉक मिलान किया गया और गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने लिए गए। इन दोनों विक्रेताओं के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

राजेश फर्टिलाइजर्स, माँं वैष्णो खाद भंडार और संजीव कुमार जक्खन लाल खाद बीज भंडार ने निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान बंद कर चले जाने के कारण जांच नहीं हो सकी। इनके उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें