फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डीजल औसत में सुधार न करने पर पांच चालकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बसों की डीजल खपत नियंत्रित करने और माइलेज सुधारने के लिए कासगंज डिपो प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित डीजल औसत का लक्ष्य पूरा न कर पाने वाले पांच चालकों को विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कार्यालय से 17 अक्तूबर को आदेश जारी किया गया। इसमें सोनपाल, सत्यकुमार, सतीश चंद्र, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह व संजू कुमार का वास्तविक माइलेज निर्धारित औसत से कम पाया गया।
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी संबंधित चालकों को चेतावनी देकर भविष्य में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। यदि भविष्य में प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो इनके वेतन से कटौती की जाएगी। आदेश की प्रतियां क्षेत्रीय प्रबंधक और वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें