फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कुत्तों के हमले में पांच बच्चे घायल

Sun, 28 Dec 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे तैयबपुर सुजातगंज के बच्चे।संवाद - फोटो : गिफ्ट गैलरी पर खरीदारी करती युवती। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड के मौसम में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। ढोलना क्षेत्र के तैयवपुर- सुजातगंज गांव में रविवार सुबह एक निराश्रित कुत्ते ने खेल रहे पांच बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव के एक निराश्रित कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही काजल (15) पर हमला कर दिया। इससे बच्चे भागने लगे। इसके बाद कुत्ते ने पंकज (डेढ़ साल), गीता (2), रुक्मणी (11) और हर्षित (13) पर भी हमला कर दिया। इससे पांचों बच्चे घायल हो गए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण कल्लू ने बताया कि गांव में निराश्रित कुत्ते अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें