फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तारापुर कनिक और चांदपुर में किया जाएगा पुलिया का निर्माण

Sun, 28 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानाें पर पुलिया निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 56.50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव तारापुर-कनिक के पास पुलिया संकरी है। ग्रामीण जितेंद्र ने बताया कि पुलिया जर्जर होने से यहां से निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। संकरी पुलिया होने से आए दिन जाम लग जाते हैं। इसके अलावा सोरोंजी मार्ग पर गांच चांदपुर के पास पुलिया जर्जर होने लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पुलिया के निर्माण की मांग जन प्रतिनिधि व पीडब्ल्यूडी विभाग में की गई। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिया निर्माण की लोगों ने मांग की थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिया का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें