कासगंज। जिले में 371 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की सौगात मिलेगी। विभाग ने अब तक 302 लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन पूरा कर लिया है। इनमें से 286 लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त भी भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 371 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित लाभार्थियों के दस्तावेज और बैंक खातों का सत्यापन किया गया।
शेष लाभार्थियों के खातों का सत्यापन पूरा कराने की प्रक्रिया भी जारी है। गंजडुंडवारा विकास खंड में 9, सोरोंजी में 4, सिढ़पुरा, सहावर और पटियाली में 1-1 लाभार्थी के खाते के में धनराशि बाकी है।