फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बकाया रुपये मांगने पर घर के बाहर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी में खजूर के पेड़ के बकाया रुपये मांगने पर एक ग्रामीण के घर पर असलहों से फायरिंग की गई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है।
विज्ञापन

गांव नगला गुलाबी निवासी बालिस्टर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिन पहले गांव कटसईया निवासी जयवीर ने उनसे 80 हजार रुपये के खजूर के पेड़ खरीदे थे। उन्होंने रुपये खाते में ट्रांसफर करने का कहा था, लेकिन कई बार तगादा करने के बावजूद भुगतान नहीं किया।
शनिवार की सुबह 8 बजे जब उन्होंने जयवीर से बकाया रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। गाली-गलाैज करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके कुछ देर बाद अपने भाई गुड्डू और वकील के साथ तमंचा और रायफल लेकर उनके घर पहुंच गए। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें