फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इलाज की उम्मीद में निकले, रास्ते में थम गईं मासूम की सांसें

विज्ञापन
फोटो01​बुखार से मासूम बालिका की मौत के बाद जिला अस्पताल पर रोती बिलखते परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। तेज बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची को बेहतर इलाज दिलाने की कोशिश परिवार के लिए दुखद साबित हुई। बदायूं से अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। सोरोंजी के निकट उसकी हालत अचानक बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर निवासी रविंद्र की पुत्री पूजा (4.6 वर्ष) पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजन ने पहले गांव के चिकित्सक से उसका उपचार कराया था। लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
हालत गंभीर होने पर उसे बदायूं ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। सोरोंजी के पास रास्ते में पूजा की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रविंद्र ने बताया कि इलाज के बाद भी राहत न मिलने पर अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें