फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिजली चोरी में 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम और एंटी पावर थेफ्ट टीम की ओर से जिले में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर 16 लोगों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने एंटी पावर थेफ्ट टीम के साथ मिलकर कासगंज, सिढ़पुरा, सोरोंजी, ढोलना सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान कासगंज की गली मनोटा में केबल में कट लगाकर मीना, प्रीति, विशाल और शनि बिजली चोरी करते पाए गए। सिढ़पुरा के गांव वाजिदपुर में सुखदेव, प्रवीन और गांव नगला बलदेव पिलखुनी निवासी सचिन,लेखराज, विद्युत पोल से केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसके अलावा अजीम निवासी नगल पलटू सोरोंजी पोल से केबल डालकर बिजली चोरी करते पाए गए। वहीं गांव गोरहा निवासी हेमवती, राजेश कुमार निवासी नगला बलदेव,गांव छावनी निवासी मानपाल, गांव सिरोली निवासी अमित कुमार, पुष्पा निवासी नोगंवा, राकेश व संतोष निवासी शांतापुरी कॉलोनी केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए।




विद्युत निगम और एंटी पावर थेफ्ट टीम की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना और विभाग को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - पीयूष कुमार, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें