फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रभारी जेई समेत दो विद्युत निगम कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। संविदा लाइनमैन रविंद्र सिंह की मौत के मामले में नगला गंगी निवासी उनकी पत्नी सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्रभारी अवर अभियंता अजय कुमार तोमर और संविदा कर्मचारी सोनेलाल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोनी ने थाना पटियाली में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रविंद्र सिंह (32) विद्युत उपकेंद्र पटियाली में संविदा लाइनमैन थे। बीती 19 मई की दोपहर करीब 1:45 बजे वे एक विद्युत पोल पर हाईटेंशन लाइन ठीक करने चढ़े थे। यह पोल पटियाली बाईपास से उस्मानपुर जाने वाले सड़क पर हनुमान गढ़ी मंदिर के पास था।
प्रभारी अवर अभियंता अजय कुमार तोमर ने उन्हें सुबह 09:10 बजे मौखिक रूप से दोपहर 1 बजे टू फेस लाइन ठीक करने का आदेश दिया था।सोनी ने बताया कि रविंद्र सिंह आदेश पर पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहे थे। उसी दौरान संविदा कर्मचारी सोनेलाल ने विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी। इससे रविंद्र सिंह करंट की चपेट में आ गए और झुलसकर पोल से गिर गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनी का आरोप है कि जेई तोमर और सोनेलाल की लापरवाही से उनके पति की जान गई है। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें