कांवड़ियों और पीएसी यूनिट के जवान के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई। इससे कांवड़िये उत्तेजित हो गए और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं।
कांवड़ियों की सूचना पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आक्रोशित कांवड़ियों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत कराया। मामला शांत होने के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ भरी। यह कावड़िये 251 फीट लंबी कांवड़ पिछले कई वर्षों से भर रहे हैं।
कहासुनी का वीडियो वायरल
लहरा गंगाघाट पर कांवड़िये व पीएसी फ्लड यूनिट के जवानों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हे। एक्स पर सीएम, डीएम व पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की गई।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए पीएसी फ्लड यूनिट तैनात है। कांवड़िये बैरिकेडिंग तोड़कर गहरे पानी की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। पीएसी के जवानों ने उन्हें रोका। इस बात पर विवाद हुआ और कांवड़िये धरने पर बैठ गए। जिन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। गंगा में अधिक पानी होने के कारण कोई हादसा न हो इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
">http://