पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह किराए के मकान में अपने 45 वर्षीय पिता के साथ रहती थी। बुधवार को पिता ने नाबालिग बेटी के सामने कपड़े उतार दिए। फिर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें-
UP: सांसी गैंग...खुजली वाला पाउडर सबसे बड़ा हथियार, शादी के सीजन में होते थे सक्रिय; दो बदमाशों के लगी गोली
पीड़िता के चीखने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। उसका एक भाई है जो बाहर रहता है। इस वजह से वह अपने पिता के साथ अकेली रहती थी।
ये भी पढ़ें-
UP: बच्ची से दुष्कर्म...मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर