फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: गंगा घाटों पर नहीं होगी श्रद्धालुओं को दिक्कत...डीएम ने लिया जायजा, ये व्यवस्था करने के निर्देश

Thu, 03 Jul 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और  प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। गंगा किनारे घाटों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
गंगा घाट पर निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर, जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने लहरा गंगाघाट और सोरोंजी-लहरा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका सोरोंजी, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने गंगाघाट पर बढ़े हुए जलस्तर के कारण बैरिकेडिंग करने और खतरे का निशान दर्शाने वाली लाल झंडियां लगाने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्री गहरे पानी में न जा सकें। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम, मोबाइल शौचालय, स्वच्छ पेयजल, खोया-पाया केंद्र और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोरोंजी कोतवाली और यातायात पुलिस को चौकसी बरतने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था निर्धारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सचिन, एडीएम राकेश पटेल, एएसपी राजेश भारती, एसडीएम संजीव कुमार और सीओ आंचल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें