फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो13सिढ़पुरा के गांव ढूंढरा में भराभरा कर गिरी मकान की कच्ची छत। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के गांव ढूंढरा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की जर्जर कच्ची छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी, जिससे दहलीज पर सो रहे बुजुर्ग पिता की मलबे में दबकर मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

गांव ढूंढरा निवासी अशर्फीलाल (90) अपने बेटे सुरेंद्र (45) के साथ शनिवार रात करीब डेढ़ बजे मकान के आगे बनी दहलीज पर सो रहे थे। तभी अचानक जर्जर कच्ची छत उनके ऊपर आ गिरी।
तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक अशर्फीलाल की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल सुरेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर के अन्य सदस्य अंदर सो रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पटियाली एसडीएम आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजस्व टीम और पुलिस के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने दुखी परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें