फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सरावल में किसानों को नहीं मिल रही खाद, परेशान

Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरावल इफको बाजार केंद्र पर यूरिया खाद न मिल पाने से किसान परेशान हैं। किसान लगातार खाद की उपलब्धता की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उनके खेतों में इस समय गेहूं, तंबाकू, सरसों आदि की फसलें लगी हुई हैं। पिछले 20 दिन से केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं है। बार बार किसान इफको केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निराशा हाथ लग रही है। किसान अनिल सोलंकी ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर ऊंची कीमत पर खाद बिकती है, लेकिन सहकारी समिति पर खाद नहीं आ पा रही। उन्होंने कहा कि इससे फसलें प्रभावित हो सकती हैं। किसान महेश सोलंकी, प्रमोद सोलंकी, डॉ. दिनेश चंद्र शाक्य आदि ने जिलाधिकारी से खाद की उपलब्धता के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें