फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड बढ़ते ही सुलगने लगी अंगीठी, कोयले की मांग बढ़ी

Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो30कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखा कोयला। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड बढ़ते ही घरों में अंगीठी फिर से सुलगने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में लकड़ी और पत्थर के कोयले की मांग तेजी से बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जिले में प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में लकड़ी का कोयला 45 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसकी कीमत गत वर्ष के समान ही है। जबकि पत्थर का कोयला 22 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसकी कीमत में गत वर्ष से 2 रुपये किलो की गिरावट आई है। कीमत कम होने से मांग सबसे अधिक है। कोयला व्यापारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
विज्ञापन




पत्थर का कोयला गत वर्ष से सस्ता हुआ है। ठंड के चलते पिछले माह से मांग दो गुनी हो चुकी है। मांग और बढ़ने की संभावना है।- नवनीत गर्ग, विक्रेता



लकड़ी के कोयले की कीमत अभी स्थिर बनी हुई है। इसकी मांग डेढ़ गुनी तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ सकती है।- कन्हैया लाल, विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें