फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फार्मर आईडी, सिंचाई और एमएसपी सहित अन्य मांगों पर मुखर हुए किसान

Mon, 22 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17कासगंज में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
कासगंज। खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज की उपलब्धता, फार्मर आईडी की समस्याओं और फसलों के लाभकारी मूल्य को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किसान पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेती-किसानी लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। डीएपी, यूरिया समेत अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोक लगाने तथा नकली बीज, कीटनाशक और मिलावटी उर्वरकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। किसानों ने खराब और फेल बीजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने तथा बीज वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी।
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने कहा कि सभी फसलों की एमएसपी पर सरकारी खरीद की गारंटी, फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान, नहरों और रजवाहों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, खराब सरकारी नलकूपों को चालू कराने तथा कृषि विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाए। इस दौरान पप्पू भाई, रविकांत, मनोज, ताहिर सैफी, रिजवान सैफी, दुर्गेश, प्रदीप कुमार, रामनरेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें