फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेत पर कब्जे व मारपीट के आरोपी किसान नेता को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर की अदालत ने खेत पर कब्जे और मारपीट के मामले में आरोपी किसान नेता कुलदीप पांडेय की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी की ओर से जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, 2 सितंबर 2025 को एक महिला अपने पति के साथ विवाद सुलझाने याकूतगंज स्थित ट्यूबवेल पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने खेत छोड़ने और कब्जे के एवज में सात लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर महिला से मारपीट और अभद्रता की गई। पति को बंधक बनाकर रुपये लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

तहरीर में कुलदीप पांडेय समेत कई लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने प्रज्ञथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें