कासगंज में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के निरीक्षण के दौरान एक निजी स्कूल में अजब-गजब मामला सामने आया। इस विद्यालयों को कक्षा पांच तक की मान्यता है, लेकिन यहां कक्षा 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसए ने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया गया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी भी किया।
बीएसए ने एसजीआरएनएस विद्यालय झाऊझोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस दौरान विद्यालय की मान्यता की जांच की गई चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इसे तो कक्षा पांच तक की पढ़ाई करवाने के लिए मान्यता मिली।