कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी स्कूल में दो साल पहले पढ़ाती थी। इस दौरान आरोपी स्कूल प्रिंसिपल नरेश चंद्र निवासी भुजपुरा ने उसे शादी करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए।