फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शुगर बढ़ने से वृद्ध की मौत, एनसीडी में 80 मरीजों को दिया गया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के एनसीडी विभाग में हर रोज रक्तचाप व शुगर के 150 से अधिक मरीजों को उपचार दिया जाता है। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से यहां पर सिर्फ 80 मरीजों को ही उपचार दिया गया। वहीं शुगर अधिक होने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में किशोरी लाल (56) निवासी कुसाढ़ी को परिजन रविवार की रात 9ः30 बजे लेकर आए। यहां उनके बेटे हरीश कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शुगर की दिक्कत थी। उनका उपचार चल रहा था। रात के समय उनकी शुगर बढ़ने से हालत खराब हो गई। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें