जले हुए बम, मौके पर बिखरे कपड़े और चप्पलें,
- फोटो : संवाद
इनमें से चार संत सिंह (50) निवासी ग्राम नगला किशोरी, धनपाल (35) निवासी नगला करन, मनोज (50) निवासी ग्राम बहौरा थाना सिकंदरपुर वैश्य व गोपीनाथ (20) गंभीर घायल हो गए। जबकि चार अन्य अवनीश (23), विपिन (22), आसिफ (25) और एक अन्य नामालूम मामूली घायल थे। धमाकों की आवाज से पूरा गांव थर्रा उठा। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
उन्होंने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। इनमें से संत सिंह, धनपाल व मनोज को रेफर कर दिया गया। वहीं गोपीनाथ का उपचार परिजनों द्वारा पटियाली के निजी अस्पताल में ही कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पटियाली कुलदीप सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर शाम को डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने यहां निरीक्षण किया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मामले में डीएम ने एसडीएम पटियाली से रिपोर्ट मांगी है।
डीएम व एसपी ने भी अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
- फोटो : संवाद