फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वज फहराया और संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन प्रयागराज ड्यूटी में लगे होमगार्डों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान में मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व और प्रस्तावना सभी नागरिकों को दिशा देते हैं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सभी तत्परता से कार्य करें। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें