फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 53 प्रे​षित है-- कासगंज के भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान का
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने ध्वज फहराया एवं लोगों से राष्ट्र के प्रति संवेदनशील बनने और राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनने का आह्वान किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान का गायन किया। देश की अखंडता, एकता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, कौशल साहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनुरोध प्रताप, रामनिवास राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





कांग्रेस ने बारहद्वारी पर फहराया तिरंगा
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। परंपरागत रूप से बारहद्वारी पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने तिरंगा ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि हमें जाति-पाति से उठकर नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। हमें आज एक अच्छे नागरिक बनने और देश की प्रगति व उन्नति के लिए संकल्प लेना चाहिए। मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा हम सभी को अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए। गणतंत्र दिवस हमें शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह, अमित पाठक व सुशील शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र कश्यप, इनामुलरहमान शेरवानी, नूरमुहम्मद नूरी, राजकपूर वाल्मीकि दीपू पाण्डेय, ऊषापाल, शैलकुमारी, विमलकुमार सिंह, झम्मनसिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें