फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला और पुरुष खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल 29 को

Sun, 21 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 29 दिसंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

उप क्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला और पुरुष जूडो प्रतियोगिता का आगरा में आयोजन होगा। इसके लिए पहले मंडलीय टीम बनाई जाएगी। मंडलीय टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 30 दिसंबर को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंडलीय टीम में स्थान पक्का करेंगे। मंडलीय टीम 4 से 6 जनवरी तक आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इच्छुक महिला और पुरुष खिलाड़ी आयु प्रमाणपत्र और आधार की मूल व छाया प्रति के साथ निर्धारित तिथि व समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें