कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सिकहरा में साइकिल से बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने बाइक सवार युवक के सिर में ईंट मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
गांव सिकहरा निवासी अमरपाल (23) पुत्र जयपाल 12 नवंबर की शाम 7 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा थे। गांव निवासी बबलू (6) पुत्र जगबीर साइकिल चला रहा था। अमरपाल की बाइक बच्चे की साइकिल से टकरा गई। इस बात पर उसके परिजन जगबीर और यशवीर पुत्र झम्मन लाल मौके पर पहुंच गए।
दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जगबीर ने गुस्से में आकर अमरपाल के सिर पर ईंट मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले गए। जहां से हालत उसे जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद