फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नया औद्योगिक आस्थान विकसित करने पर हुई चर्चा

Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28कासगंज कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में निर्देश देते सीडीओ वीरेंद्र सिंह।स
विज्ञापन
कासगंज। जिला उद्योग बंधु की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नया औद्योगिक आस्थान विकसित करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने औद्योगिक आस्थान विकसित करने के संबंध में उपायुक्त जिला उद्योग से जानकारी ली। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल एवं ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 के एमओयू की समीक्षा की गई। उपायुक्त जिला उद्योग चंद्रभान भास्कर ने प्रगति के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल में सम्मलित रोजगार परक योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में सभी विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लंबित न रखने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, एलडीएम वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें