फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिला अस्पताल में डायलिसिस मरीजों को अब मुफ्त मिलेगा रेनोक्रिट इंजेक्शन

विज्ञापन
फोटो 05 जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीज। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में अब किडनी के मरीजों को इलाज के दौरान रक्त संबंधी उपचार में इस्तेमाल होने वाला रेनोक्रिट इंजेक्शन बाहर के मेडिकल स्टोरों से महंगे दामों पर नहीं खरीदना पड़ेगा। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में यह इंजेक्शन अब आयुष्मान योजना के पात्र मरीजों को पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था से नियमित रूप से डायलिसिस कराने वाले मरीजों को हर महीने करीब चार से पांच हजार रुपये की बड़ी बचत होने की उम्मीद है। वर्तमान में जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में लगभग 70 मरीज अपना उपचार करवा रहे हैं।
इन मरीजों के लिए नियमित डायलिसिस का खर्च पहले से ही एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसके साथ ही, डॉक्टरों की सलाह पर रक्त में हीमोग्लोबिन या अन्य संतुलन बनाए रखने के लिए रेनोक्रिट इंजेक्शन भी बाहर से लाना पड़ता था।
विज्ञापन

एक इंजेक्शन की कीमत 400 से 500 रुपये होने के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के तीमारदारों पर हर महीने भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा था। भले ही एक या दो बार का खर्च छोटा लगे लेकिन नियमित जरूरत के चलते यह खर्च हर माह हजारों रुपये तक पहुंच जाता था।
अब आयुष्मान योजना के दायरे में इस इंजेक्शन के आने से मरीजों को न सिर्फ वित्तीय राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें दवाइयों के लिए मेडिकल स्टोरों के चक्कर काटने की मजबूरी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

वर्जन
आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को रेनोक्रिट इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे डायलिसिस कराने वाले मरीजों के उपचार का अतिरिक्त खर्च कम होगा। - डॉ. विशाल, यूनिट इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें