ढोलना। थाना क्षेत्र के गांव इखौना में चोर मकान से दो लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस चोरी के खुलासे के प्रयास कर रही है।
गांव निवासी महेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार चोर उनके मकान से सोने चांदी के आभूषण व दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उन्होंने कुछ लोगों पर चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई है। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
वर्जन :
-चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चाेरी के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। -आंचल चौहान ,सदर सीओ कासगंज