फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धान के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Tue, 03 Sep 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में एक विशालकाय मगरमच्छ धान के खेत में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को एक धान के खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू किया। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया, तब तक लोगों में दहशत का माहौल रहा। 

विज्ञापन


मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के समौठी गांव का है। गांव निवासी किसान जहार सिंह के खेत में जवर ने धान की फसल की है। दोपहर करीब 1 बजे जवर खेत की तरफ गए तो खेत पर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। इससे वह डर गए। इसके बाद खेत मालिक को जानकारी दी। 

खबर फैली तो देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग और आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम से रेंजर यतिन सिंह, वन दरोगा महिपाल सिंह, वन रक्षक पंकज कुमार और आकाश कुमार पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। 
 
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को हजारा नहर में छोड़ दिया जाएगा। ताकि वह सुरक्षित अपने प्राकृतिक आवास में रह सके। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया तब तक लोगों में भय का माहौल रहा। पकड़े जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें