फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में अधिक आय दर्शाने की डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के गांव जखा निवासी दिव्यांग ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में वास्तविक आय से अधिक आय दर्शाने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जखा निवासी बदन सिंह की ओर से की गई शिकायत के अनुसार वह 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्होंने दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने को आवेदन किया था। आरोप है कि लेखपाल ने अधिक आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जिससे पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दोबारा आवेदन करने पर आवेदन निरस्त करने और इसके एवज में रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात रहने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की है। संवाद
-
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक घायल
कासगंज। जिले में मंगलवार को दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के गांव बहोटा निवासी रेशू (36) पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह बड़े भाई रिंकू (40) के साथ बाइक पर सवार होकर कासगंज दवा लेने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान नहर पुल के पास पीछे की ओर से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ढोलना के गांव तैयबपुर कमालपुर निवासी संजू (35) पुत्र हरनारायन मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर उझानी जा रहे थे। इस दौरान सोरोंजी मार्ग पर बारह पत्थर मैदान के पास पीछे की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें