फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कस्तूरबा विद्यालय में फंदे से लटकी मिली 10वीं की छात्रा, लाश की हालत देख कांपा स्टाफ; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jul 2026 12:39 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिढ़पुरा में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिढ़पुरा में बुधवार को कक्षा 10वीं की एक 16 वर्षीया छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के आवासीय कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन


मृतक छात्रा की पहचान अनन्या ( 16 वर्ष) पुत्री निर्दोष मिश्रा निवासी सिढ़पुरा  के रूप में हुई। वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिढ़पुरा में कक्षा 10 में अध्ययनरत थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय के आवास स्थित कमरा नंबर 14 में छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पटियाली आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार तथा नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें