फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रभु यीशु का स्मरण कर मनाया क्रिसमस का जश्न

Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14क्रिसमस पर्व पर सदर चर्च में परिजन के साथ सेल्फी लेता युवक । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। क्रिसमस का पर्व बृहस्पतिवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सीएनआई सदर चर्च और मसीही समाज की बस्तियों को रंग-बिरंगी लाइटों से घरों को सजावट से सजाया गया। लोग झूमते हुए गीत-संगीत का आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

चर्च में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर उत्सव की खुशी को और बढ़ाया। इस दौरान पारंपरिक व्यंजनों जैसे केक, कुकीज और अन्य मिठाइयों का वितरण भी किया गया। लोग एक-दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देते हुए देखे गए।
सीएनआई सदर में आयोजित कार्यक्रम में लोग परिवार के साथ पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर प्रभु यीशु का स्मरण किया। प्रवचन के दौरान पास्टर रंजीत सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म पापियों के उद्धार के लिए हुआ था। उन्होंने सभी को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया और बताया कि प्रभु यीशु राजाओं के राजा थे, लेकिन उनके जन्म के समय उन्हें गोशाला में स्थान मिला। यह हमें विनम्रता और सेवा का संदेश देता है। पास्टर ने लोगों से प्रभु ईसा मसीह के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर इसहाक लाल, जीत मसीह, विजय जीन, अधिंद्र सहाय, रवैका सिंह, श्रीवती, अभिषेक सहाय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें