फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sun, 25 Oct 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो41 अमांपुर क्षेत्र की न्याय पंचायत बेहटा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बच्
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र की न्याय पंचायत बेहटा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद तथा कबड्डी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बच्चों ने खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ताहिर, 100 मीटर में अनिकेत, 200 मीटर में सौरव और 400 मीटर दौड़ में जाविद ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हरदेव विजेता रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में डॉली, 100 मीटर में चांदनी, 200 मीटर में गुंजन और 400 मीटर दौड़ में चांदनी ने बाजी मारी। लंबी कूद में वर्षा विजेता बनीं।
जूनियर बालक वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में दिलवर ने जीत हासिल की। 600 मीटर दौड़ में जितेंद्र और लंबी कूद में विवेक विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशबू, 200 मीटर में चांदनी, 400 मीटर में प्रियांशी और 600 मीटर दौड़ में सरोज ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खुशबू विजेता रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में बेहटा, बालिका वर्ग में यादगारपुर, जूनियर बालक वर्ग में डेंगरी और बालिका वर्ग में बेहटा की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस दौरान पीटीआई मुनेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें