फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑनलाइन अवैध दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो29कासगंज के प्रभुपार्क में आक्रोश जताते दवा करोबारी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिला कासगंज केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में दवा की दुकानें बंद रख प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ऑनलाइन दवा की अवैध बिक्री को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया। इसे छोटे दवा कारोबारियों के लिए भी हानिकारक कदम बताया। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय संगठन देश के 12.40 लाख से अधिक दवा कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने अवैध ऑनलाइन फार्मेसी संचालन बंद करने और 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना वापस करने की मांग की। बड़े निगमों की ओर से शिकारी मूल्य निर्धारण की प्रवृत्तियां औषधि वितरण प्रणाली को प्रभावित कर रही हैं। इससे लाखों छोटे केमिस्टों के अस्तित्व पर सीधा संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महामंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रामअवतार माहेश्वरी, राजवीर सिंह, मयंक अग्रवाल, अटल कुमार, सुनील कुमार, सौरभ सिंघल, निर्मल सक्सेना और इंद्रेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें