फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी

Fri, 20 Feb 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो29सोरोंजी में नगर पालिका परिसर में देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आरती उतारत
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य पंडित पार्वती बल्लभ ने वैदिक मंत्रोच्चार कर मंदिर में मूर्तियां स्थापित कराईं। इससे पूर्व मूर्तियों को रेलवे रोड पर रथ में रखकर गाजे-बाजे के साथ भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान श्रद्धालु राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी, बोलो ऊं नमः शिवाय आदि भजन का संकीर्तन करते नजर आए। शिव परिवार व हनुमानजी मूर्तियों की आरती उतारकर पुष्प वर्षा की। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, जयप्रकाश दुबे, रेखा माधुरी पांडेय, आकाश महेरे, पंकज तिवारी, विशाल पाठक, भोला तिवारी, प्रशांत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें