फोटो31जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते न्योली शुगर मिल के अधिकारी।स्रोत:विभाग
कासगंज। गन्ना विभाग के सहयोग से शेरवानी शुगर सिंडीकेट लिमिटेड न्यौली चीनी मिल ने बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी के माध्यम से गन्ने की बुवाई, बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं पेड़ी प्रबंधन, बीज की व्यवस्था और गन्ना विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक सौरभ सक्सेना, विजय पाल सिंह, उप प्रबंधक सचिन कुमार और सहायक प्रबंधक अख्तर हुसैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में चीनी मिल और गन्ना विभाग की टीम ने 43 ग्रामों का भ्रमण कर किसानों को बसंतकालीन बुवाई और पेड़ी प्रबंधन की आवश्यक जानकारियां दी। गन्ना प्रबंधक ने किसानों को सलाह दी कि वो उन्नतशील प्रजातियों के गन्ने की बुवाई करें और बीज को सुरक्षित कर लें। किसानों को चीनी मिल की गन्ना विकास योजना के तहत मिलने वाले अनुदान की भी जानकारी दी गई। रैली में गन्ना विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी श्याम सिंह, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक सुरेश सिंह, सुदीप कुमार, राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक इसरार अहमद और महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।