फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो महीने में ही उखड़ी लाखों की लागत से बनी सीसी रोड

विज्ञापन
फोटो01सहावर के मोहल्ला नवी नगर में दो माह में सड़क जर्जर हो जाने पर  आक्रोश जताते लोग। संवाद
विज्ञापन
सहावर। लाखों रुपये खर्च कर विकास का दावा और दो महीने में ही सड़क का बंटाधार। सहावर कस्बे के मोहल्ला नवी नगर में नगर पंचायत द्वारा दो माह पहले बनाई गई सीसी सड़क पहली ही बारिश और इस्तेमाल में उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण सड़क की ऊपरी परत टूटने से गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मोहल्ला निवासी तहजीब और मुन्ने पहलवान ने बताया कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद इसमें दरारें पड़ने लगीं और कंक्रीट उखड़ने लगा।
उधड़ी हुई गिट्टियों के कारण पैदल चलने वालों और बाइक सवारों को भारी दिक्कत हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। मुशीर, रविंद्र, शिव, संजू, गोपाल, इंदरपाल, राजकुमार, विजय कुमार, मंसूर और लाल मोहम्मद सहित कई मोहल्लेवासियों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से सड़क की तकनीकी जांच कराकर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई व तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।मामले पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कार्यालय में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी कर्मचारियों को भेजकर सड़क की जांच कराई जाएगी। अगर सड़क जर्जर पाई गई, तो तुरंत उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
-
जिम्मेदारों के खिलाफ हो कार्रवाई
-अभी दो महीने पहले ही सीसी सड़क बनी थी, लेकिन अब जगह-जगह गिट्टी निकल आई है। सड़क टूट रही है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।-अफजल
-सड़क बनने के कुछ ही समय बाद ही टूटने लगी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे बच्चे, बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराई जाए और निर्माण की गुणवत्ता की जांच हो।- हाफिजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें