फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: व्यवस्था के कागजी बाड़े में कैद गोवंश

विज्ञापन
फोटो30सिढ़पुरा कस्बा में सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों से बचकर निकलता बाइक सवार ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निराश्रित गोवंश की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। जिले में 21 गोशालाएं संचालित होने के बावजूद गोवंश सड़कों, बाजारों और खेतों के आसपास खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन मार्गों पर झुंड में विचरण करने वाले इन मवेशियों के कारण वाहन चालकों को हर वक्त सड़क हादसों का खतरा सताता रहता है। सिढ़पुरा क्षेत्र में गोवंश और सांड के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां मवेशियों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्पष्ट किया था कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि गायें सड़कों पर न घूमें और सुरक्षित स्थानों पर उनकी सम्मानजनक देखभाल हो। इसके बावजूद धरातल पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में सात कान्हा गोशालाओं में 1,500, छह बृहद गोशालाओं में 2,208 और आठ अस्थायी गोशालाओं में 3,192 गोवंश यानी कुल 6,900 मवेशी संरक्षित हैं। इसके बाद भी सड़कों पर गोवंश का घूमना जारी है।
ये मवेशी किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे बचने के लिए किसानों को अपनी फसलों के बचाव के लिए रातभर खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। गोशालाओं के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बनी यह स्थिति जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

केस वन
- सिढ़पुरा के गांव पियरी में खेत पर बैलों को खोलने गए मोहित पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित का आगरा में इलाज कराया गया और एक सप्ताह बाद भी वह चारपाई पर हैं।
केस दो
ढोलना के गांव नगला भूड़ में बुधवार दोपहर को खेत पर बैठे दिव्यांग गंगाराम पर सांड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों के दौड़कर आने और शोर मचाने से उनकी जान बच गई।
केस तीन
जारई गांव निवासी कृष्णा (26) पत्नी रोहित 3 नवंबर की शाम 6 बजे अपने खेत पर गईं थीं। वहां से लौटते समय सांड ने उन्हें हवा में उठाकर पटक दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
-
वर्जन :
-जिले में 21 गोशालाएं संचालित हैं जिनमें 6 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। घूमने वाले गोवंशों की सूचना मिलते ही बीडीओ और ईओ को अवगत कराकर उन्हें गोशाला भिजवाया जा रहा है। - डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीवीओ कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें